फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: किसानों के समर्थन में अकाली दल शुरू करेगा आंदोलन, 29 सितंबर को सीएम आवास तक विरोध मार्च

Thu, 23 Sep 2021 07:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल किसानों के समर्थन में आंदोलन की शुरुआत करेगा। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसकी घोषणा की है। भारत माला प्रोजेक्ट में किसानों को भूमि अधिग्रहण के दौरान जमीन की उचित दर न मिलने को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। 29 सितंबर को शिअद विरोध मार्च भी करेगी। 
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब के 19 जिलों में ऐसे दो लाख किसानों का भविष्य बचाने के लिए आंदोलन शुरू करने का एलान किया है, जिनकी जमीनों का कांग्रेस सरकार द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही विभिन्न सड़कों के लिए बहुत कम दरों पर अधिग्रहण किया गया है। इससे प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी 29 सितंबर को मोहाली से चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास तक विरोध मार्च करेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण

पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को इस मुद्दे पर पंजाब के राज्यपाल से मिलेगा और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपेगा। यह फैसला शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अभियान की अगुवाई कर रही पंजाब प्रदेश रोड किसान संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा

शिअद के सुखदेव सिंह ढिल्लों ने कहा कि किसानों को कांग्रेस सरकार द्वारा बहुत कम पैसा दिया गया है और ग्रामीण व शहरी जमीनों के लिए क्रमश: 30 से 70 लाख तक की राशि ऑफर की जा रही हैं। ग्रामीण जमीन के लिए एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ लेकिन सड़क प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की जा रही राशि शहरी जमीन के लिए तीन से पांच करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें