फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह बादल बोले- दिल्ली हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण, न समाजवाद बचा और न ही धर्मनिरपेक्षता

Fri, 28 Feb 2020 04:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा पर राजनेताओं के बयान भी आने शुरू हो गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने बड़ा बयान दिया है। प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली हिंसा को दु्र्भाग्यपूर्ण बताया । 

विज्ञापन


प्रकाश सिंह बादल कहते है कि धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और लोकतंत्र संविधान के तीन स्तंभ हैं। लेकिन सोशलिज्म और सेकुलरिज्म नहीं बचा है। वहीं, लोकतंत्र भी सिर्फ दो स्तरों पर मौजूद है। संसदीय और राज्य के चुनाव तक।'

विज्ञापन

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक ३8 लोगों की जान चली गई। वहीं घायलों की संख्या 250 से ज्यादा हो गई है। हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए सख्त टिप्पणियां की हैं।

दूसरी ओर, हालातों को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने हिंसाग्रस्त इलाकों को दौरान किया और गृहमंत्री अमित शाह को हालातों से अवगत कराया। इस समय अधैसैनिक बलों की 45 कंपनियां दिल्ली में तैनात कर दी गई हैं।

जाफराबाद, मौजपुर, सीलमपुर और बाबरपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया गया है। दिल्ली पुलिस भी हालात सुधारने में दिन रात जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें