फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः अकाली उम्मीदवारों की सूची जल्द, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

Sat, 20 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
CM Badal at Barnala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल बहुत जल्द उम्मीदवारों की सूची जारी करेगा, जिसमें पार्टी खास वर्ग को प्राथमिकता देगी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने और कांग्रेस की ओर से अपने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू करने के बाद अब शिअद के शीर्ष नेता भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि उम्मीदवारों की सूची जारी करने को लेकर उन्हें कोई हड़बड़ी नहीं है, लेकिन पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में अगले दो दिनों में चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी। वैसे तो शिअद ने भी अपनी पहली सूची के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, लेकिन पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल की हरी झंडी के बाद ही नामों की घोषणा की जाएगी।

पिछले माह अकाली दल के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रधान सुखबीर ने कहा था कि वह अगस्त में सूची जारी करने को तैयार हैं और उनकी ओर से चयन का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, उसके बाद आप ने दो सूचियां जारी कर दी हैं, जिसमें पहली सूची में 19 और दूसरी में 13 उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन


आप के घोषित उम्मीदवारों की ओर से बाकायदा प्रचार कार्यक्रम और अपने हलके के लोगों से रू-ब-रू होने का काम शुरू कर दिया है। शिअद के कुछ नेताओं का कहना है कि वैसे तो मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर लगातार संगत दर्शन कार्यक्रम कर जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर दी जाती तो इसका भी लाभ मिलता।

पार्टी के कुछ दिग्गज नेता अपनी टिकट को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन वहीं सुखबीर की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि पिछले दिनों सुखबीर ने पार्टी की यूथ विंग के कार्यक्रम में युवाओं को टिकट वितरण के दौरान तरजीह देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें