फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पती-पत्नी में हुआ झगड़ा, उसके बाद जो हुआ किसी ने नही सोचा था

Fri, 19 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
छत से लगाई छलांग - फोटो : demo
विज्ञापन
पती-पत्नी के बीच आपसी झगड़े आम बात होती है। लेकिन कभी-कभी ये झगड़े भयानक मोड़ ले लेते है। ऐसा ही कुछ हुआ चंडीगढ़ के धनास में। देर रात धनास में दूसरी मंजिल से गिरकर दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपति को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान संदीप  और उसकी उसकी  पूजा के रूप में हुई। धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में संदीप अपनी पत्नी पूजा के साथ रहता है। पुलिस का कहना है कि वीरवार रात दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद संदीप  ने गुस्से में दूसरी मंजिल से कूदने के लिए लटक गया।

पुलिस का कहना है कि संदीप जब कूदने लगा तो उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए उसके पीछे भागी। इसी दौरान  दोनों का संतुलन बिगड़ने के कारण नीचे जमीन पर आ गिरे। दंपति के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर इकट्ठे हो चुके थे। पुलिस का कहना था कि दोनों जिस जगह गिरे वहां कच्ची जमीन थी। जिससे दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों  को अस्पताल में भर्ती करवाया। सारंगपुर थाना प्रभारी शादीलाल ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में संदीप दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसे बचाते हुए पत्नी पूजा भी नीचे गिरने से घायल हुई है। पुलिस ने दोनों के बयान ले कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें