अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह के ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी और प्रसिद्ध लोकगायक देबी मख्सूसपुरी ने माथा टेका। दोनों ने अरदास भी कराई।
इस मौके पर उनके साथ पारिवारिक सदस्य और मित्र भी थे। दोनों के गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर संगतें काफी उत्साहित नजर आईं। दोनों करीब आधा घंटा गुरुद्वारा साहिब में रुके।
पूरी परिक्रमा की और लंगर हॉल में बैठ कर लंगर भी छका। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दोनों को सिरोपे भेंट किए गए। भज्जी और देबी ने कहा कि इस पवित्र स्थान की बदौलत ही आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं।