मतलौडा। अनाज मंडी में आयोजित चुनावी बैठक में आढ़तियों ने सर्वसम्मति से आढ़ती बलवान शेरा को एक बार फिर मंडी का प्रधान चुन लिया।
बलवान दो साल के लिए प्रधान चुने गए हैं। बुधवार को मंडी में नया प्रधान चुनने के लिए लाल जगदीश बंसल की अध्यक्षता में अनाज मंडी के आढ़तियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बलवान शेरा को प्रधान चुन लिया गया।
इसके अलावा उपप्रधान घनश्याम बंसल, सचिव कृष्ण देशवाल, खजांची अश्वनी गर्ग व संगठन सचिव सुरेंद्र मान व श्याम सुंदर को भी सर्वसम्मति से चुना गया।
एसोसिएशन के दस सदस्यों की नियुक्ति अगले दस दिनों में की जाएगी। नवनिर्र्वाचित मंडी प्रधान बलवान शेरा इससे पहले भी वर्ष 2004 से 2012 तक मंडी के प्रधान रहे।
इस दौरान मंडी के हित में कई कठोर फैसले लिए गए थे। प्रधान बलवान शेरा तुरंत और कठोर फैसले लेने के नाम से जाने जाते रहे है।
शायद इसी के चलते मंडी के आढ़तियों ने उनको दोबारा मंडी प्रधान चुना जाना जरूरी समझा। प्रधान बलवान शेरा ने आढ़तियों को आश्वस्त किया कि वह मंडी में दोबारा से गुटबाजी को नही पनपने देंगे।
मंडी का अगर कोई आढ़ती किसी बात से नाराज है तो मंडी की हर दुकान पर जाकर उनको मनाने का प्रयास कर आढ़तियों को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास करेंगे ताकि मंडी का व्यापार सुचारु रूप से चलता रहे।
इस अवसर पर टेकराम,जग्गू, सुरेश कुमार, मांगेराम, महेंद्र सिंह, सुरज बांगड़, सज्जन सिंह, अशोक शेरा, टेकराम शेरा, नरेश वधवा, देवेंद्र ढांडा प्रदीप कुमार व बिजेंद्र टामक सहित अनेक आढ़ती मौजूद थे।