फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से लबालब जोहड़ में आग

Thu, 09 Oct 2014 01:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की गीता अनाज मंडी व सरकारी गोदामों के साथ लगते गंदगी से लबालब जोहड़ में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। इससे न केवल मंडी स्थित आढ़तियों बल्कि इस जोहड़ के आसपास दुकान चलाने वाले दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन


लाडवा कस्बे के हिनोरी मार्ग पर गीता अनाज मंडी के पीछे पड़ने वाले गंदगी से लबालब जोहड़ में बुधवार सायं के समय अचानक आग लग गई। सूखे घास-फूंस व कबाड़ से भरे इस जोहड़ में आग इस कदर फैली कि देखते ही देखते इसने पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी तो दमकल विभाग की टीम कुछ ही पलों में मौके पर पहुंच गई।

भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पूरी मशक्कत की, लेकिन उनको भी आग बुझाने में लगभग एक घंटा लग गया। आग लगने से जोहड़ के पास मंडी के आढ़तियों के साथ-साथ जोहड़ के आसपास दुकानें चलाने वाले दुकानदारों में हड़कंप का माहौल बना रहा और वह भी इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग के साथ-साथ स्वयं भी प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा इस जोहड़ के पास अनाज का सरकारी गोदाम भी है, जिससे आग बुझने तक इस गोदाम में कार्यरत कर्मचारियों की भी सांसे फूली रही। आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि लोगों का कहना है कि हो सकता है किसी के जलती बीड़ी इत्यादि फेंकने से कबाड़ में लगी आग भड़क गई और पूरे क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें