फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 22 सितंबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, मंदिरों में होगा भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू है। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन कीर्तन और महाआरती होगी मंदिर कमेटियां नवरात्र की तैयारियों में जुट गई है। मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। कन्या पूजन का आयोजन होगा। कालीबाड़ी, बंग भवन और भगवान परशुराम भवन के अलावा शहर के कई भागों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भव्य पंडाल सजाया जाएगा। रोज रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कालीबाड़ी, बंग भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि शारदीय नवरात्र में मंदिर में हर रोज दुर्गा सप्तसती का पाठ होगा। ट्राइसिटी के लोगों के लिए सुख समृद्धि और शांति के लिए भगवती से प्रार्थना की जाएगी। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि नवरात्र में हर रोज महिला संकीर्तन मंडली कीर्तन करेगी।
सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। सेक्टर-24 के प्राचीन शिव मंदिर शिवालय खेमपुरी में सुबह कलश स्थापना के बाद दुर्गा पाठ होगा। दोपहर बाद महिला संकीर्तन मंडली की ओर से कीर्तन के बाद शाम में मां की महाआरती होगी। सेक्टर 20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु सामूहिक आरती में शामिल होंगे। सेक्टर-32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मंदिर में कलश स्थापना के बाद पूजा होगी। हर रोज कीर्तन के बाद आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें