अमृतसर और दिल्ली के बीच चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस CCTV कैमरे से लैस उत्तर रेलवे की पहली ट्रेन बन गई है। ट्रेन की प्रत्येक बोगी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इसका उद्घाटन रेल मंत्री सुरेश प्रभु शुक्रवार शाम को 03.30 बजे दिल्ली से ही करेंगे।
नार्दन रेलवे में ये पहली ट्रेन हैं जिनकी बोगियों में सीसीटीवी कैमरे यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। रेल अधिकारियों ने बताया कि पहले ट्रेनों में चोरी की कई वारदाते होती थी जिसका पता नहीं चलता था। लेकिन सीसीटीवी कैमरे लगने से ट्रेन में चोरी, लूटपाट, जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कैमरे लगना बहुत जरूरी थे। ट्रेन में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर खुफिया कैमरे अपनी नजर रखेंगे। यात्रियों का सामान ट्रेन में से चोरी हो जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।