फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#UriAttacks: शाही इमाम बोले, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे भारत

Tue, 20 Sep 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमानी सानी लुधियानवी
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के ऊड़ी सैक्टर में पाकिस्तानी आंतकवादियों की तरफ से किए गए आंतकी हमले की  पंजाब के शाही इमाम ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन


मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान से सभी राजनीतिक व कूटनीतिक संबध खत्म करके उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। आज यहां फील्डगंज चौंक स्थित लुधियाना जामा मस्जिद में एक सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें आंतकवाद के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धाजंलि भी दी गई। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि भारत के साथ समय-समय पर पाकिस्तान की हकूमतें धोखा करती आई है जिसे अब और सहन नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान के शासक आंतक के सूत्रधार

आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी कहा कि पाकिस्तान के शासक आंतक के सूत्रधार है। ऐसे पड़ौसी के साथ जुबान से नहीं बात की जा सकती।

शाही इमाम ने कहा कि छुप कर हमारे देश में आंतकी हमले करना कायरता की निशानी है। उन्होनें कहा कि आंतकवाद का कोई धर्म नहीं होता। जो भी व्यक्ति या संस्था आतंक फैलाती है उसका खात्मा किया जाना चाहिए।

पंजाब के शाही इमाम ने कहा कि पाकिस्तान इस बात को अच्छी तरह समझ ले कि भारत के हिन्दू,सिख, मुस्लिम व दलित अपने देश की रक्षा के लिए एकजुट है। कोई भी विदेशी ताकत हमारी ऐकता को नहीं तोड़ सकती। इस अवसर पर मजलिस अहरार इस्लाम हिंद की ओर से केन्द्र सरकार से मांग की गई कि शहीद सैनिकों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रूपये सहायता राशि दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें