फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकी हमला, हाईअलर्ट पर पंजाब, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/लुधियाना
विज्ञापन
punjab is on high alert - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर के उड़ी सेक्टर में एलओसी के साथ सटे आर्मी बेस कैंप पर रविवार सुबह हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। लुधियाना के हर एंट्री प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी गई है। बाहरी शहरों और राज्यों से आने वाले हर वाहन को चेक किया जा रहा है। मेन बाजारों में सादी वर्दी में पुलिस मुलाजिम तैनात है।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध लोगों और संदिग्ध सामान को देख कर लोग पुलिस को सूचित करें। महानगर में सुरक्षा की कमान खुद डीसीपी ध्रुमण निंबले ने अपने हाथ में रखी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख जगहों पर सुरक्षा कड़ी करवा दी गई। 1500 मुलाजिम शहर की सुरक्षा में तैनात हैं।  

सुरक्षा के इंतजाम कड़े हैं : डीसीपी
डीसीपी ध्रुमण निंबले ने कहा कि महानगर के सभी थानों और पुलिस लाइन में तैनात 1500 मुलाजिम शहर की सुरक्षा में लगे हुए हैं। शहर के हर कोने में नाकाबंदी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की तलाशी ली जा रही है। नाकाबंदी आने वाले कुछ दिन तक रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला में भी हाई अलर्ट

punjab is on high alert - फोटो : File Photo
कश्मीर में आर्मी कैंप पर हमले के मद्देनजर पटियाला में हाई अलर्ट कर दिया गया है। शहर के एंट्री प्वाइंट्स के अलावा विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की ओर से कड़ी नाकाबंदी कर दी गई है। इन नाकों पर हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

एसपी सिटी दलजीत सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की जाएगी। साथ ही विभिन्न होटलों, रेस्तरां की भी चेकिंग करके वहां ठहरे लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। नाकों पर पुलिस मुलाजिम पूरी तरह से सजग हैं। किसी भी वाहन को चेकिंग के बिना जाने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें