फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम पर्सनल लॉः शाही इमाम के कड़वे बोल, मोदी सरकार को चेतावनी

Tue, 11 Oct 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना के शाही इमाम - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
शाही इमाम मौलाना हबीब उस रहमान सानी लुधियानवी ने मोदी सरकार को सख्त चेतावनी दी है। मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के कार्यालय जामा मस्जिद में सोमवार को विशेष बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पंजाब के शाही इमाम ने की। इस दौरान शाही इमाम ने कहा कि केंद्र सरकार शरीयत में दखलंदाजी की कोशिश न करे, क्योंकि मुसलमान अपने धर्म में हस्तक्षेप करने वाले किसी भी कानून को नहीं मानेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्सनल लॉ पर केंद्र सरकार के जवाब को विरोधी बताया

nawaz modi - फोटो : amarujala
शाही इमाम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल ला के विषय में हो रही सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से दायर किया गया जवाब भारत के 26 करोड़ मुसलमानों की भावनाओं के खिलाफ है।

शाही इमाम ने कहा कि मुसलमानों को विवाह और तलाक के विषय में किसी सरकारी सुझाव की जरूरत नहीं। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि मोदी सरकार को चाहिए कि वह धर्म के नाम राजनीति करना छोड़े और विकास की ओर ध्यान दें।

शाही इमाम पंजाब ने कहा कि भारत के सभी मुसलमान अपने अधिकारों के लिए एकजुट हैं, वह किसी भी काले कानून को नहीं मानेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें