जामा मस्जिद के शाही इमाम ने अपील की है कि मंगलवार को हर मुसलमान ईद-उल-फितर का चांद जरूर देखे। पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रुअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने मुसलमानों से अपील की है कि मंगलवार को हर मुसलमान ईद-उल-फितर का चांद जरूर देखे।
शाही इमाम ने कहा कि अगर किसी भी मुसलमान को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ जाता है तो वह तुरंत जामा मस्जिद लुधियाना के इस फोन नंबर 0161-2722282 पर संपर्क करे। उन्होंने कहा कि अगर पांच जुलाई को ईद-उल-फितर का चांद नजर आ जाता है तो 6 जुलाई दिन बुधवार को ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। अगर पांच जुलाई को चांद नजर नहीं आता है तो सात जुलाई दिन को ईद मनाई जाएगी।