फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को मिले भारत रत्न: सुखबीर

Thu, 24 Mar 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर।
विज्ञापन
नवांशहर में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए डिप्टी सीएम सुखबीर बादल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने बुधवार को कहा प्रदेश सरकार की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को भारत रत्न देने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी जाएगी। इसके अलावा मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने संबंधी घोषणा भी जल्द करने के लिए लिखा जाएगा। सुखबीर ने यह बातें खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद अकाली दल की रैली को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा एसवाईएल मामले में प्रदेश सरकार को संबंधित एक्ट में किसी तरह का संशोधन करना पड़ा, तो सरकार पीछे नहीं हटेगी। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह पंजाब को लूटना चाहते हैं।

कांग्रेसी नेता शशि थरुर की ओर से कन्हैया की तुलना भगत सिंह से करने पर डिप्टी सीएम बादल ने कहा कि कांग्रेसी नेता के इस बयान से कांग्रेस की सोच पता चल गई है।
विज्ञापन


यह बयान शहीद का अपमान है। प्रदेश की अकाली सरकार ने 9 वर्ष के कार्यकाल में जितना काम किया, उतना काम आज तक की किसी भी सरकार ने नहीं किया। प्रदेश में 2 हजार मेडिकल दुकानें शुरू की जा रही हैं, जहां पर 206 प्रकार की दवाएं बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी। इस मौके पर सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मार्कफेड चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद, विधायक सोहन सिंह ठंडल, डिप्टी सीएम के ओएसडी चरणजीत बराड़ अउपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें