फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहीद भगत सिंह जागृति मंच व कंबोज सभा ने मनाया उधम सिंह का 86वां बलिदान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहीद भगत सिंह जागृति मंच व कंबोज सभा पंचकूला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में शहीद उधम सिंह का 86वां बलिदान दिवस शहीद उधम सिंह चौक- 4/10 पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ हुआ। माखन सिंह ने उधम सिंह पर लिखी कविता से कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

आईटीबीपी के पूर्व आईजी ईश्वर सिंह दुहन ने उधम सिंह के बारे में विचार रखते हुए कहा कि जलियांवाला बाग में रोलेट एक्ट के विरोध में चल रही सभा में जनरल ओडवायर ने निहत्थे लोगों पर 1650 गोलियां बरसा कर जघन्य अपराध किया था। उसी का बदला शहीद उधम सिंह ने 13 मार्च 1940 के दिन माइकल ओडवायर के सीने में तीन से चार गोलियां दाग कर लिया। इसके बाद शहीद उधम सिंह पर किताब लिख चुके प्रोफेसर एमएम जुनेजा ने भी शहीद उधम सिंह के जीवन पर आधारित विचार सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया कि कैसे एक अनाथ क्रांतिकारी ने 21 वर्ष की तपस्या कर अपने आप को देश के लिए कुर्बान कर दिया। पार्षद ओमवती पूनिया व मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने उधम सिंह अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ जोश भर दिया। इस मौकेे पर कंबोज सभा व शहीद भगत सिंह जागृति मंच के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें