फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी ने रद्द की बेअदबी मामलों में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट, और भी कई फैसले लिए गए

Thu, 18 Jul 2019 11:05 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
विज्ञापन
गोबिंद सिंह लौंगोवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं के मामलो में सीबीआई की तरफ से दी गई क्लोजर रिपोर्ट को रद कर दिया है। यह फैसला गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल की अध्यक्षता में आयोजित अंतरिम कमेटी की बैठक के दौरान लिया गया। इसमें सीबीआई की रिपोर्ट संबंधित एसजीपीसी की तरफ से कानूनी माहिरों की राय लेकर अगली कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसजीपीसी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों को सख्त सजा की शुरू से मांग करती रही है और इस मामले में किसी भी तरह रियायती रिपोर्ट स्वीकृत नहीं करेगी। सीबीआई रिपोर्ट के मामले में एसजीपीसी गृह मंत्री से मुलाकात करेगी और कानूनी माहिरों की राय लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री बेर साहब सुल्तानपुर लोधी में एक बाग स्थापित किया जाएगा, जो ऐतिहासिक होगा। इसमें बागवानी माहिरों की राय अनुसार विभिन्न प्रकारके  550 रिवायती किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। इसमें कनाडा की संगत और प्रेमियों का सहयोग लिया जाएगा। श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी बाणी में वातावरण संरक्षण की प्रेरणा दी है और इस मंतव्य से बाग की स्थापना होगी। 
विज्ञापन


भाई लौंगोवाल ने बताया कि अंतरिम कमेटी की तरफ से विदेशों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप भेजने को भी परवानगी दी है। विदेशों में बसी सिख संगत की मांग अनुसार पावन स्वरूप भेजे जाएंगे और इस कार्य के लिए विशेष चार्टर जहाज इस्तेमाल किया जाएगा। पावन स्वरूप विदेश भेजते समय मर्यादा का पूर्ण ख़्याल रखा जाएगा। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी में 550वें प्रकाश पर्व पर संगत की बढ़ती आमद के चलते यहां लंगर में प्रशादा तैयार करने वाली मशीन लगाई जाएगी।

पाकिस्तान में नगर कीर्तन अब एक अगस्त को शुरू होगा

भाई लौंगोवाल ने बताया कि श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान से 25 जुलाई को सजाया जाने वाला नगर कीर्तन अब एक अगस्त को आरंभ होगा। यह तब्दीली मौसम के मद्देनजर की गई है। इस बारे में एसजीपीसी की ओर से इस संबंधी वीरवार से पत्र लिखे जाएंगे। एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने शताब्दी समागमों को लेकर पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर के साथ भी मुलाकात की।

इस मौके उन्होंने समागमों की रूप-रेखा, रिहायश और पार्किंग आदि के प्रबंधों के बारे में चर्चा की। भाई लोंगोवाल अनुसार 550वें प्रकाश पर्व पर एसजीपीसी की ओर से विशाल प्रबंध किए जाएंगे। संगत की रिहाया के लिए स्कूलों/कालेजों, पैलेसों से संपर्क किया जा चुका है। सुल्तानपुर लोधी और साथ सटे शहरों और गांवों की संगत को घरों में संगत के ठहराव के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 
विज्ञापन

बैठक में यह फैसले भी लिए गए

एसजीपीसी प्रधान ने बताया कि मानसा निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी गुरसिख युवक प्रदीपइंद्र सिंह को 50 हजार रुपये हौसला आफजाई और बरगाड़ी में धरने दौरान पुलिस की मारपीट की वजह से आंख गंवाने वाले हरभजन सिंह निवासी समाना को एक लाख रुपये देने का भी फैसला किया गया है। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब श्री अमृतसर में चित्रकारी की सेवा करने वाले स्वर्गवासी चित्रकार जीएस सोहन सिंह की तस्वीर केंद्रीय सिख अजायब घर में लगाई जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के लखनपुर स्थित गुरू नानक मिशन में गुरुद्वारा साहिब की ख़ूबसूरत इमारत तैयार करने को भी मंजूरी दी गई। एसजीपीसी सदस्य लखबीर सिंह और कैप्टन अवतार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़े गए। बैठक में एसजीपीसी के वरिष्ठ उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क, कनिष्ठ उपप्रधान बिक्कर सिंह चन्नू, महासचिव गुरबचन सिंह करमूंवाला, सदस्य भाई मनजीत सिंह, जत्थेदार अमरीक सिंह, बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकवाला मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें