फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: केजरीवाल के वन नेशन वन एजुकेशन नारे का विरोध, एसजीपीसी अध्यक्ष बोले- यह सिख विरोधी इरादों की अभिव्यक्ति

Thu, 14 Sep 2023 08:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने साफ कहा कि सिखों की अपनी पहचान है और पंजाब की धरती पर गुरुओं द्वारा बनाए गए इतिहास और संस्कृति में हस्तक्षेप की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ( मध्य में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गुरुद्वारा गंगसर साहिब जैतो में शताब्दी समारोह में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंदर केजरीवाल के 'वन नेशन वन एजुकेशन' नारे की कड़ी आलोचना की। धामी ने कहा कि कल पंजाब में केजरीवाल का यह बयान उनके पंजाब विरोधी और खासकर सिख विरोधी इरादों की अभिव्यक्ति है।

विज्ञापन


एडवोकेट धामी ने साफ कहा कि सिखों की अपनी पहचान है और पंजाब की धरती पर गुरुओं द्वारा बनाए गए इतिहास और संस्कृति में हस्तक्षेप की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की 'एक राष्ट्र एक शिक्षा' की नीति की अभिव्यक्ति राज्यों की बुनियादी विविधता और इतिहास को चोट पहुंचाने वाला कदम है।

उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही अल्पसंख्यकों को दबाने और उनकी संस्कृति व इतिहास को नष्ट करने के लिए कई कोशिशें हो रही हैं। वहीं केजरीवाल की इस अभिव्यक्ति से यह साबित हो गया है कि वह कभी भी पंजाब के हित में नहीं हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि पंजाबियों और खासकर सिखों को इस कदम पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए, ताकि हमारी और क्षेत्र की पहचान खत्म न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें