फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली की घटना पर अकाल तख्त सख्त: फिल्म, सीरियल में नहीं दिखेंगे सिख शादी के सीन, SGPC ले सकती है बड़ा फैसला

Wed, 10 Jul 2024 06:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली में एक दिन पहले सीरियल की शूटिंग के दौरान वहां शूट किए जा रहे सिख विवाह (आनंद कारज) के सीन को निहंगों ने रुकवा दिया था। इसके बाद एसजीपीसी ने भी इस शूटिंग पर कड़ा ऐतराज जताया है। 
विज्ञापन
आनंद कारज (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी, हिंदी, टीवी सीरियल सहित तमाम छोटे से लेकर बड़े पर्दे पर अब सिख धर्म में विवाह (आनंद कारज) का सीन नहीं देख पाएंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) इस पर जल्द फैसला लेने वाली है। यह फैसला बीते दिन मोहाली में हुई घटना के बाद लिया जा सकता है।
विज्ञापन



मोहाली में एक सीरियल के लिए नकली गुरुद्वारा साहिब बनाकर सिख शादी (आनंद कारज) का सीन शूट किया जा रहा था, वहां पहुंचे निहंगों ने यह देख हंगामा कर दिया। यहां तक शूटिंग भी रुकवा दी। इसके अलावा पुलिस से मांग की गई थी कि नकली गुरुद्वारा बनाकर आनंद कारज का सीन शूट करने वालों के खिलाफ बेअदबी का केस दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वहीं, सीरियल की शूटिंग कर रही प्रोडक्शन यूनिट ने निहंगों पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत कहा गया कि निहंगों ने उनके कैमरे व अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ और उनके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन


अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस मामले में एसजीपीसी से रिपोर्ट भी मांगी है। जिसके बाद इसको लेकर अकाल तख्त से आदेश जारी हो सकते हैं। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने मोहाली में नकली गुरुद्वारा साहिब में नकली आनंद कारज करने की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि फिल्म व नाटक के डायरेक्टर अपने कारोबार व्यापार के लिए सिख परपंराओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर वह इन हरकतों से बाज नहीं आए तो श्री अकाल तख्त साहिब को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी पडे़गी।
विज्ञापन


इधर, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें