फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: डेरामुखी की पैरोल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, एसजीपीसी सदस्य बीएस सियालका ने की दायर

Sat, 04 Feb 2023 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

एसजीपीसी सदस्य बीएस सियालका ने गुरमीत राम रहीम, हरियाणा के मुख्य सचिव, डीजीपी, पंजाब के मुख्य सचिव और केंद्रीय गृह सचिव को प्रतिवादी बनाया। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में याचिका दाखिल हुई है। सोमवार को सुनवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य बीएस सियालका ने हरियाणा सरकार द्वारा डेरामुखी राम रहीम को पैरोल देने संबंधी आदेश को रद्द करने की मांग की है। याचिका में हरियाणा के मुख्य सचिव, गृह सचिव, रोहतक के आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, पंजाब के गृह विभाग के प्रधान सचिव, केंद्रीय गृह सचिव, सुनारिया जेल अधीक्षक, डीसी रोहतक व डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को प्रतिवादी बनाया गया है।

विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया है कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 40 दिन की पैरोल देते हुए नियमों का सीधे-सीधे उल्लंघन किया है। याचिका में कहा गया कि डेरा प्रमुख दुष्कर्म व हत्या जैसे मामलों में सजा काट रहा है। पंजाब में भी उसके खिलाफ कई मामले में दर्ज है।

उसके अनुयायियों द्वारा कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान किया गया, जिस पर सिखों व उसके अनुयायियों में कई बार विवाद हुआ। इसके चलते पंजाब में कई बार विरोध मार्च, पंजाब बंद, पंजाब में सड़कों और रेलवे लाइनों की नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख को पैरोल देने से सिखों की भावनाए आहत हुई है व पंजाब में शांति को खतरा पैदा हो गया है। याचिका में कोर्ट से मांग की गई कि इस याचिका के विचाराधीन रहने तक डेरा प्रमुख की पैरोल रद्द कर उसे जेल में वापस भेजा जाए। याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की गई है। इस पर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें