फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसजीजीएस हॉकी क्लब और सीएचए रेड ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वुमन्स वर्ग में एसजीजीएस हॉकी क्लब ने सीएचए रेड टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 के अंतर से हराकर स्टेट जूनियर मेंस एंड वुमन्स हॉकी चैंपियनशिप के खिताब जीत लिया। हॉकी स्टेडियम-42 में खेले गए मुकाबले में एसजीजीएस हॉकी क्लब की तरफ से अंकिता ने 9वें,12वें तथा 35वें मिनट में तीन गोल तथा काजल ने एक गोल किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में सीएचए ब्लू ने पीयू हॉकी क्लब को 8-2 से मात देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के तरफ से मनप्रीत 3, अन्नू 2 तथा हैप्पी, अंजली व रतनजीत ने 1-1 गोल किया। पराजित टीम के तरफ से अन्नू ने 2 गोल किए।
विज्ञापन

पुरुषों के फाइनल मैच में सीएचए रेड ने एसजीजीएस हॉकी क्लब-26 को 4-1 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम की तरफ से प्रिंस ने 2 गोल तथा रोहित व राजवीर ने 1-1 गोल किया जबकि पराजित टीम की तरफ से सुखप्रीत ने एकमात्र गोल करने में सफल रहे। तीसरे स्थान के मुकाबले में पीयू हॉकी क्लब ने सीएचए ब्लू को 4-2 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम की तरफ से हैप्पी ने 2 गोल तथा प्रिंस व शिवम ने 1-1 गोल तथा पराजित टीम की तरफ से परमवीर ने एक गोल करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान खेल विभाग यूटी के ज्वाइंट डायरेक्टर डाॅ. महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें