फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जरूरतमंद महिलाओं को दी सिलाई मशीनें, विशेष बच्चों को दिए योगा मैट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने महार्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया को एडॉप्टेड स्कूल के रूप में अपनाया है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूजा गोयल (डिस्ट्रिक्ट-308) ने स्कूल का दौरा किया । इस मौके पर स्कूल के फाउंडर एवं डायरेक्टर डॉ. विनोद और स्कूल मैनेजर अंजू मौदगिल भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

क्लब की प्रेसीडेंट सरबानी दत्ता ने जरूरतमंद महिलाओं को तीन सिलाई मशीनें भेंट कीं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। वहीं, सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित विशेष बच्चों को योगा मैट्स दिए गए ताकि वे नियमित योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में क्लब की टीम जेडसीसी ऊषा शर्मा, आईपीपी अनीता मिड्ढा, वाइस प्रेसीडेंट वीरेंद्र कौर, सेक्रेटरी कुलविंदर कौर, कैशियर मोनिका गुप्ता, आईएसओ सुमन गुप्ता और क्लब एडिटर निशा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें