फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा से नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। बस स्टैंड के सामने वाली सड़क किनारे फुटपाथ पर रेहड़ी फड़ी द्वारा किए अतिक्रमण को वीरवार अभियान चलाकर नगर निगम की टीम ने हटा दिया हालांकि इस दौरान कुछ रेहड़ी वाली महिलाओं से टीम की झड़प भी हुई जिसके बाद पुलिस की टीम ने अतिक्रमण टीम के साथ तैनात रही और मनीमाजरा बस स्टैंड से लेकर राणा हवेली चौराहे और शांति नगर सड़क आदि से रेहड़ी को उठाकर जब्त किया गया।
विज्ञापन

मनीमाजरा में तैनात अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी की अगवाई में यह अभियान वीरवार देर शाम को चलाया गया। इस दौरान नगर निगम ने मनीमाजरा में अतिक्रमण हटाने के लिए उनके साथ कुछ दिनों के लिए एक अन्य इंस्पेक्टर यशपाल सिंह यश को उनकी टीम के साथ तैनात कर दिया है। वहीं इन टीमों ने वीरवार को मनीमाजरा के सभी मुख्य इलाकों पर दबिश देकर काफी रेहड़ियों को जब्त किया। हालांकि नगर निगम का इस बड़े स्तर अभियान चलता देखकर रेहड़ी फड़ी वाले खुद की भाग गए थे। अमर उजाला ने मनीमाजरा की सड़कों और फुटपाथ पर हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार अभियान चलाकर प्रकाशित किया जा रहा है। जिसके बाद नगर निगम ने अब मनीमाजरा दो इंस्पेक्टरों को लगाकर इस अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें