फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बच्चों को नई जिंदगी देगा रोटरी क्लब

Mon, 21 Apr 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीका के रवांडा से आए सात बच्चे हार्ट की गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इनमें से एक महज सात माह का है।
विज्ञापन


इन सभी बच्चों की हार्ट सर्जरी रोटरी क्लब ऑफ चंडीगढ़ मुफ्त में फोर्टिस हास्पिटल में करवाएगा। इन सबके रहने और दवाओं आदि का खर्चा भी क्लब ही उठाएगा।

क्लब के प्रेसिडेंट हासन सिंह मेजी ने बताया कि क्लब ने भारत के विभिन्न इलाकों और विदेश में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों की हार्ट सर्जरी का 1999 से अभियान शुरू किया है। रवांडा के 30 बच्चों की फ्री हार्ट सर्जरी करने का लक्ष्य है। इसके तहत 7 बच्चों का तीसरा ग्रुप रविवार को चंडीगढ़ पहुंचा है। आठ बच्चों का एक और ग्रुप बाद में आएगा।

अब तक 500 की जान बचाई:
रोटेरियन हसन सिंह मेजी ने बताया कि रोटरी हार्टलाइन प्रोजेक्ट को 1999 में शुरू  किया गया था। अब तक कुल 500 से अधिक बच्चों की जान बचाई जा चुकी है। इसमें 411 भारत के हैं। वहीं 15-15 बच्चे नेपाल, रवांडा और मालवई से, 33 बच्चे पाकिस्तान से, सात युगांडा से, दो अफगानिस्तान से और एक इराक से है।
विज्ञापन


इन बीमारियों से पीड़ित हैं रवांडा के बच्चे
रोटरी क्लब की हार्टलाइन कमेटी के चेयरमैन सुखजीत सिंह गिल ने बताया कि अधिकांश बच्चों को रयूमेटिक हार्ट डिसीज और कुछ के हार्ट वाल्व में लीकेज है। उन्होंने रवांडा में मेडिकल मिशन ओवरसीज का कार्यक्रम किया था। उसी दौरान वहां के डाक्टर इमैन्युल को पता चला और उन्होंने संपर्क किया। उन्होंने बताया कि रवांडा में हार्ट की सर्जरी उपलब्ध नहीं है।

अब रवांडा के डाक्टरों को ट्रेनिंग भी देंगे:
रोटरी क्लब के सदस्यों ने बताया कि अब वे रवांडा के डाक्टरों को हार्ट सर्जरी की ट्रेनिंग देंगे। इस प्रोजेक्ट के बारे में क्लब के पार्टनर से बातचीत चल रही है। अभी फिलहाल एक डाक्टर को चंडीगढ़ लाया गया है। वे यहां हार्ट स्पेशलिस्ट से सर्जरी की बारीकियां सीखेंगे।
विज्ञापन


रोटरी क्लब भगवान से कम नहीं :
रवांडा से आईं ऊहीवी शेंटल ने बताया कि उनका सात माह का बच्चा डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है। रवांडा के डाक्टर इमैन्युल उनके बेटे का इलाज कर रहे थे। शेंटल ने बताया कि  काफी प्रार्थना के बाद घर में बेटे ने जन्म लिया और उसकी बीमारी का सुनकर वे बेहद ही गमगीन हो गए थे। जब डाक्टर इमैन्युल ने बातचीत कर इलाज का इंतजाम कराया तो उनकी जान में जान आई। रवांडा से आए बच्चों के नाम इवान, प्रिंस, फिल्स, ब्रिगाइट, जोशने, दतिवा और वेडस्टाइन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें