फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से पहले सतर्कता: पंजाब में पहली बार बच्चों पर होगा सीरो सर्वे, हर जिले में लिए जाएंगे 92 नमूने

Tue, 20 Jul 2021 09:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले पंजाब सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में पहली बार बच्चों का सीरो सर्वे किया जाएगा। छह साल से 18 साल तक के बच्चों के नमूने लिए जाएंगे और 30 जुलाई तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए पहली बार स्वास्थ्य विभाग 18 साल तक वालों पर सीरो सर्वे करा रहा है। राज्य के हर जिले से इस आयु वर्ग के 92-92 नमूने लिए जाएंगे। अधिकारियों ने इस सप्ताह नमूने लेने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने 30 जुलाई तक सर्वे का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन


इससे पहले सूबे में स्वास्थ्य विभाग कई बार वयस्कों में सीरो सर्वे करा चुका है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। बच्चों में सबसे ज्यादा तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाल रोग विशेषज्ञों की टीम मिलकर एक चिकित्सा का मानक तैयार कर रही है। 

अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण के प्रसार को मापने के लिए छह से 18 वर्ष की आयु के बच्चों और युवाओं के बीच एक सीरो सर्वेक्षण कर रहा है। सर्वेक्षण के लिए नोडल अधिकारी पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं। जिलों में नमूने एकत्रित करने का काम शुरू हो चुका है। विभाग के अनुसार हर जिले से करीब 92 नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


नमूनों का काम 10 दिन में होगा पूरा
राज्य नोडल अधिकारी डॉ. राजेश भास्कर ने बताया कि नमूने लेने का काम शुरू कर दिया गया है। जिला स्तर पर लिए जाने वाले नमूनों का काम 10 दिन में पूरा होने की उम्मीद है। सर्वे से तीसरी लहर की तैयारी में मदद मिलेगी। 

पंजाब में कोरोना से चार की मौत
पंजाब में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 68 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती 11 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक सूबे में 16244 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य में हुई 4 मौतों में फतेहगढ़ साहिब में 1, फिरोजपुर में 2 और मुक्तसर में 1 शामिल हैं। ब्लैक फंगस के 654 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें 326 पीड़ितों का सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 201 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें