'आप' के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। ताजा आरोप उनपर सोनिया गांधी के नजदीकी होने के लगे हैं।
चौटाला हाउस पर नमक की थैली लेकर पहुंचने वाले आप नेता योगेंद्र यादव पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया है।
दिग्विजय ने इनेलो सांसदों से किसानों के हितों में काम करने की मांग करने वाले यादव को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पूर्व सलाहकार बताया। उन्होंने कहा कि यादव हमेशा कांग्रेस के हाथों में खेलते रहे और अब विरोध का ढोल पीट रहे हैं।
चौटाला सोमवार को एमडीयू में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अनुभवहीन लोग सरकार चला रहे हैं।
नमक की थैली देने पर दिग्विजय ने चुटकी लेते हुए कहा कि योगेंद्र यादव बाजारी नमक खाते हैं, जबकि मेरे परदादा देवीलाल ने आजादी की लड़ाई में खुद नमक बनाया था।