फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक हथियारों की सप्लाई का मामला: सनसनीखेज खुलासा

Sun, 09 Mar 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस के जरिए पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई का खुलासा होने के बाद जांच में जुटी खुफिया एजेंसियों को मिल रही जानकारियों से मौत के इस खेल की परतें खुल रही हैं।
विज्ञापन


पिस्टल के पार्ट्स देने में पाकिस्तान की जिस हमीदा का नाम आ रहा है वह शामली में रह रहे राशिद उर्फ काला की नजदीकी रिश्तेदार बताई जा रही है।

खुफिया एजेंसियों को शक है कि हमीदा आईएसआई के संपर्क में है और वह अपने रिश्तेदार काला के जरिए ही हिंदुस्तान में रैकेट तैयार कर असलहों का काला कारोबार संचालित कर रही है।

खुफिया एजेंसी और लोकल पुलिस को अब काला और उसके गैंग से जुड़े लोगों को तलाश रही है, लेकिन वह घर से फरार हो चुके हैं।

अटारी बॉर्डर पर पकड़े गए शामली के छह लोगों से पूछताछ के बाद वहां की पुलिस ने बताया था कि  यह लोग पाकिस्तान में हमीदा नाम की महिला से ही कीमा बनाने के मिक्सर ग्राइंडर लेकर आए थे, जिनमें पिस्टल के पार्ट्स और मैगजीन छिपाकर रखे गए थे। जांच में पता चला है कि हमीदा शामली में रहने वाले राशिद उर्फ काला की बेहद नजदीकी रिश्तेदार है।
विज्ञापन


कौन है काला उर्फ राशिद
काला उर्फ रशीद वही है जिस पर पाकिस्तान में पकड़े गए कांधला के अनीस के पुत्र ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान जाने से पहले शामली का काला ही उनके घर आकर उसके अब्बू से मिला था और पाकिस्तान में रहने वाली अपनी रिश्तेदार हमीदा को सामान भेजने और वापसी में सामान लाने के लिए राजी किया था।

खुफिया तंत्र को शक है कि पाकिस्तान में हमीदा के आईएसआई या हथियार और जाली करेंसी के कारोबार में लगे लोगों से संपर्क हैं और वह अपने रिश्तेदार काला के जरिए हिंदुस्तान में रैकेट खड़ा कर इसे चला रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें