फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर महिला टी-20: महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 36 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 36 रन से हरा दिया। सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडिय में पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 7 विकेट पर 118 रन बनाए। गौतमी नाइक ने 31 रन जबकि देविका वैद्य और श्वेता माने ने 24-24 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से तारुणिका और आराधना बिष्ट ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


जवाब में चंडीगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 82 रन ही बना सकी। आराधना बिष्ट ने सर्वाधिक 24 रन और मोनिका पांडे ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में महाराष्ट्र की अनुजा पाटिल ने 2 विकेट लिए। सीनियर महिला टी 20 ट्रॉफी में चंडीगढ़ का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। चंडीगढ़ ने इससे पहले दो मुकाबले खेले और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब तीसरे मुकाबले में भी महाराष्ट्र के हाथों हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें