माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एसडी कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने दौड़-रन फॉर ए कॉज का आयोजन किया। सेक्टर-3 के बोगनविलिया गार्डन में हुई इस दौड़ में 1500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य लोगों को नशे के नुकसान बताना और युवाओं को खेलकूद व व्यायाम के लिए प्रेरित करना था। दौड़ में विद्यार्थियों, युवाओं और शहरवासियों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी समझने और अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते हैं।