फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, महाराष्ट्र की नेहा सेमीफाइनल में

Sun, 10 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बैडमिंटन
विज्ञापन
पंजाब यूनिविर्सटी के बैडमिंटन हॉल में चल रही सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शनिवार को कई रोचक मुकाबले हुए।  इनमें महाराष्ट्र की नेहा पंडित ने एसएसआई की रशिका राजे को 21-15,14-21, 24-22 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ही महाराष्ट्र की रेवती ने पेट की रूतविका को 21-14, 21-7 से, एआई की रेशमा कार्तिक ने पेट की पीसी तुलसी को 21-10, 21-8 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। लड़कों के वर्ग में एआई के चिराग सेन ने सीजी के श्रैयांस जायसवाल को 21-9, 21-9 से, पेट के सौरभ वर्मा ने एमपी के अदित्या जोशी को 21-8, 19-21, 21-11 से हराया।

रेलवे के नीरज वशिष्ठ ने पेट के गुरुसाईदत को 21-12, 21-10 से, एमपी के प्रतूल जोशी ने एआई के समीर वर्मा को 21-8, 13-21, 21-10 से शिकस्त दी। डबल्स के मुकाबलों में एआई के जे मेधनन और के मनीषा की जोड़ी ने मिलकर दिल्ली के मोहित और एआई के संतोष को 21-12, 21-16 से हराया। उत्तराखंड के कु हू गर्ग और असम के निगशी हजारिका की जोड़ी ने मिलकर कर्नाटक के एस राम और केरल के सुनील सारा की जोड़ी को 21-16, 21-19 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें