फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडरों के खाते में जल्द भेजें लोन की राशि : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के आयुक्त केके यादव ने वीरवार को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की समीक्षा की। बैंक प्रबंधकों से उन्होंने कहा कि जिन वेंडरों के केस पास हो चुके हैं, उनके खाते में जल्द से जल्द लोन की राशि भेजी जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि 205 केस पास हैं, जिनके खाते में रुपये नहीं आए हैं। इसके अलावा कुछ केस पेंडिंग हैं, जिनके पास या रद्द की प्रक्रिया अभी पूरी होनी बाकी है। इस पर जल्द फैसला लें ताकि उन वेंडरों को भविष्य में आगामी योजना के बारे में बताया जा सके। आयुक्त ने कहा 361 केस ऐसे हैं, जो पेंडिंग हैं। ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी के चलते अपने प्रदेशों को लौटे और यहां रोजी-रोटी के लिए जद्दोजहद कर रहे वेंडरों के घाटे की भरपाई करने के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत वेंडरों को कर्ज दिया जा रहा है। 10 हजार रुपये का कर्ज बिना किसी गारंटी के दिया जा रहा है। वेंडरों से 7 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज लिया जाएगा। जो भी वेंडर 24 मार्च 2020 तक रजिस्टर्ड हैं, वे कर्ज के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें