फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक करण औजला के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेस वन स्थित प्लेबॉय क्लब में क्रिसमस के मौके पर बीते वीरवार को नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पंजाबी गायक करण औजला ने पेग पुग ला ले.. गाना गया था। इस मामले में सेक्टर-46 गवर्नमेंट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पंडित राव ने करण औजला के खिलाफ कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने और क्लब में पेग पुग ला ले.. गाना गाने पर पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि क्लब में 300 लोगों की जगह थी, लेकिन 600 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे। ऐसे में पुलिस भी नियमों का पालन नहीं करवा पाई।
विज्ञापन

सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में दी शिकायत में सेक्टर-41 निवासी पंडित राव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र फेस-वन स्थित प्लेबॉय क्लब में देर रात तक नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। पंजाबी गायक करण औजला भी बिना मास्क के मौजूद थे। इतना ही नहीं, उन्होंने क्लब में पेग पुग ला ले.. गाना भी गाया। इससे लोगों की और भी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी, जबकि नाइट क्लबों में ऐसे गानों पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट प्रतिबंध लगा चुका है। इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। शिकायत के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें