दोनों मतदान केंद्रों पर जैसे ही वोटर पहुंचेंगे तो पहले एक गेट पर हाथ सैनिटाइज करेंगे और उसके बाद जाकर वोट देंगे। दूसरे गेट से बाहर निकलेंगे तो वहां भी सैनिटाइज की व्यवस्था होगी। मास्क हर वोटर को पहनना होगा। मतदान केंद्र के बाहर समूह में चार व पांच से अधिक लोग नहीं खड़े हो पाएंगे। ग्रुप लीडर भी मतदान केंद्रों पर दो बार ही आ सकेंगे। बाकी प्रचार फोन या अन्य माध्यमों से वह कर सकते हैं।
वोटों की गिनती की व्यवस्था कुछ ऐसे होगी
सीनेट के चुनाव पीयू कैंपस में 14 सितंबर को हो जाएंगे। अगले दिन वोटों की गिनती शुरू होगी। हर साल इस व्यवस्था में एक स्थान पर 20 से 25 लोगों को लगाया जाता है, लेकिन इस बार यह संख्या लगभग 10 तक रहेगी। सूत्रों का कहना है कि भीड़ अधिक होने से कोरोना के प्रसार में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
27 तक होंगे नॉमिनेशन
पीयू कैंपस की सीटों के लिए नॉमिनेशन उम्मीदवार 27 जुलाई तक तीन बजे तक करवा सकते हैं। उसके बाद स्वीकार नहीं होंगे। 5 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होगी और 14 सितंबर को चुनाव होंगे।