फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कांच के कप में चाय न देने पर भड़के युवा, चाय विक्रेता को जमकर पीटा... चंडीगढ़ का मामला

Mon, 13 Jan 2025 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के आईटी पार्क क्षेत्र में चाय बेचने वाले से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कांच के कप में चाय न देने पर मारपीट की। 
विज्ञापन
चाय विक्रेता से मारपीट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के आईटी पार्क क्षेत्र में चाय बेचने वाले से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। इसमें चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों ने किस तरह चंद्रपाल के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार घटना रविवार अलसुबह की है। आरोपियों ने चाय विक्रेता को कांच के कप में चाय न देने पर मारपीट की। आरोपियों ने उसे लात मारी और चाकू से वार किए। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। थाना एसएचओ ने बताया कि आरोपी चाय विक्रेता का जानकार है। पहले भी आरोपी यहां आते-जाते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें