संवाद में गदर-2 की स्टारकास्ट भी पहुंची। मशहूर अभिनेत्रा सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ अभिनेता मनीष वाधवा, उत्कर्ष शर्मा, अभिनेत्री सिमरत कौर से मुलाकात भी लोगों के लिए यादगार लम्हों में शुमार हो गया। वहीं, अभिनेत्री मल्लिका दुआ, गुल पनाग और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग जैसी शख्सियतों से रूबरू होने का मौका भी मिला। संवाद में शामिल ट्राइसिटी और पंजाब के मेहमानों ने कहा कि यह कार्यक्रम इस पूरे क्षेत्र को एक नई दिशा देगा। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी होते रहने चाहिए।
पंजाब के विकास पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से की गई चर्चा हो या कोमल जैन का स्टार्टअप मंत्र, सभी ने दर्शकों को कार्यक्रम से बांधे रखा। संवाद में पंजाब के विकास के साथ ही जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर बातचीत की गई। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय रहा।
- सुखपाल सिंह, जल संरक्षण कार्यकर्ता।
अमर उजाला संवाद के सभी सत्र शानदार थे। प्रत्येक सत्र में कुछ न कुछ सीखने को मिला। विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सितारों से भी रूबरू हुए। चंडीगढ़ में इस शानदार आयोजन के लिए मेरी तरफ से अमर उजाला की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं।
- डॉ. शैलेन्द्र भारद्वाज, सचिव, नीमा।
पंजाब के विकास के सत्र में जिन मुद्दों पर चर्चा की गई, उससे चंडीगढ़ के व्यापारियों को भी बल मिला। निश्चित रूप से चंडीगढ़ प्रशासन विकास की उस रूपरेखा के आधार पर चंडीगढ़ के व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए मंथन करेगा। पूरा कार्यक्रम शानदार रहा।
- संजीव चड्ढा, सचिव, चंडीगढ़ व्यापार मंडल
संवाद कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब के विकास से की गई। इसके बाद स्टार्टअप, फाइनेंस, कृषि, खेल, शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में बेहतरी के लिए पैनल डिस्कशन हुआ। मैं इस कार्यक्रम को 10 में से पूरे 10 नंबर देती हूं क्योंकि इसके जरिए विकास की समग्र रूपरेखा खींची गई। अमर उजाला टीम की यह पहल काबिले तारीफ है।
- शोभना पठानिया, सचिव, जीएमएसएच-16 नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन।
अमर उजाला संवाद में विशेष रूप से व्यापार को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। यह हम जैसे व्यापारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से भी हम दूसरे राज्यों में हो रहे कार्यों और योजनाओं से अवगत हो पाते हैं। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।
- सुखपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल।
यह संवाद बेहतरीन रहा। इससे समाज में जागृति आएगी। उद्योग, स्टार्टअप, राजनीति और सिनेमा जैसे विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा शानदार जानकारी दी गई। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
- सरदार तारा सिंह, चेयरमैन चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन।