फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विधानसभा में दर्शक दीर्घा व प्रेस दीर्घा के सामने बनेगी सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल संसद भवन में हुई सुरक्षा चूक को ध्यान में रखकर बनाई गई दीवार
विज्ञापन

चंडीगढ़। बीते साल 13 दिसंबर को संसद भवन में हुई सुरक्षा चूक को देखते हरियाणा विधानसभा में आगामी बजट सत्र शुरू होने से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने वास्तुकला विभाग और हरियाणा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में तय हुआ कि सदन की दर्शक दीर्घा और प्रेस दीर्घा के सामने शीशे की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। फर्श से सिक्योरिटी ग्लास की ऊंचाई करीब 8.5 फुट रहेगी। दावा किया कि दीवार पूरी तरह से अभेद्य होगी। दीवार को बनाने के लिए 13.5 एमएम की मोटाई वाले सिक्योरिटी ग्लास का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए दो टफन्ड शीशों को आपस में जोड़ा जाएगा। इसकी बनावट इस प्रकार से होगी कि 6 एमएम की मोटाई वाले दो टफन्ड शीशों के बीचोंबीच 1.5 एमएम का केमिकल होगा। केमिकल की वजह से सुरक्षा की दीवार को मजबूती मिलेगी। बताया कि अगर किसी भारी वस्तु से उस पर प्रहार भी किया जाएगा तो भी ग्लास के टुकड़े नीचे नहीं गिरेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि टफन्ड ग्लास सामान्य शीशे से 5 गुणा ज्यादा मजबूत होता है। ग्लास को 9-9 फुट की दूरी पर स्टेनलेस स्टील के ब्लॉकों से स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


बजट सत्र से पहले तैयार होगी
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। इसलिए यह कार्य 18 फरवरी से पहले पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि विधान भवन लोकतंत्र का मंदिर है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए हर प्रकार के एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में हरियाणा के मुख्य वास्तुकार अनिल कुमार वालिया, वरिष्ठ वास्तुकार अमन जैन, वास्तुकार तरुण कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता अरुण सिंहमार, एसडीई जगजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें