फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी सुरक्षित नहीं, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट के घर से 20 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छठ पूजा के लिए परिवार समेत बिहार स्थित अपने गांव गए आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान ले उड़े। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने 30 तोले सोने के गहने, ढाई किलो चांदी के आभूषण, 65 हजार की नकदी, हीरे, मोती आदि ले गए हैं। बीते शनिवार सुबह जब केयर टेकर डिप्टी कमांडेंट के घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईटीबीपी-18 बटालियन में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती प्रयागराज में है जबकि परिवार चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित आईटीबीपी के सरकारी आवास में रहता है। वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं और 45 दिन की छुट्टी पर चंडीगढ़ परिवार के पास आए हुए थे।
पांच नवंबर को छठ पूजा के लिए अनिल कुमार परिवार समेत बिहार गए हुए थे। 13 नवंबर को जब वह वापस आ रहे थे तो केयर टेकर ने बताया कि घर में चोरी हो गई है। घर के मुख्य द्वार का ताला और अलमारी के लॉकर टूटे पड़े हैं। अनिल ने केयर टेकर को पुलिस को जानकारी देने को कहा। अनिल कुमार ने बताया कि उनके आवास के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

यह सामान हुआ चोरी
एक सोने का हार, नाक का नथिया, सोने का नेकलेस, सोने की चेन, सोने का मांग टीका, नाक का पिन, सोने की अंगूठी, सोने के कंगन का जोड़ा, सोने का लॉकेट, सोने के झुमके की जोड़ी, सोने के 15 जोड़े टॉप्स, सोने की कान की बालियां, सोने का मंगलसूत्र, हीरे के कान के टॉप्स, दो अंगूठी, सोने का पेंडेंट, चांदी का कमरबंद, पायल, चांदी के गिलास, चांदी का पूजा का लोटा, चांदी का गिलास, कटोरी और अन्य सामान के अलावा मोती की ज्वेलरी में माला, कंगन, कान के टॉप्स और 65 हजार रुपये नकदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें