फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा में स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई, ये स्टेशन संवदेनशील घोषित

Thu, 24 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Railway Station
विज्ञापन
हरियाणा और पंजाब में डेरा अनुयायियों की एक्टिविटी को लेकर स्टेशनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रेलवे के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर संजय किशोर ने हरियाणा और पंजाब के स्टेशनाें की सुरक्षा संबंधी समीक्षा की। इस दौरान रेलवे अथारिटी ने पंजाब में मालवा बेल्ट और दक्षिण हरियाणा के स्टेशनों को संवेदनशील घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


संजय किशोर ने मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार से मुलाकात की और स्टेशनों के हालातों और सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। रेलवे को आशंका है कि मामला यदि बिगड़ता है तो कुछ शरारती तत्व पंजाब के मालवा और दक्षिण हरियाणा के स्टेशनों को निशाने पर ले सकते हैं। जिसके चलते इन स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है।

पंजाब के रेलवे स्टेशनाें पर सुरक्षा पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए रेलवे पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन

- रोहित चौधरी, एडीजीपी रेलवे, पंजाब
विज्ञापन

दोनों राज्यों में स्टेशनों की सुरक्षा की समीक्षा

पंजाब और हरियाणा में स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई
हरियाणा के सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। चंडीगढ़ स्टेशन की सुरक्षा के लिए दो रिजर्व पुलिस पार्टी की व्यवस्था की गई है। हरियाणा केसभी स्टेशनों जीआरपी जवानों की नफरी बढ़ा दी गई है। जीआरपी की कमांडो बटालियन भी स्टेशनों पर सुरक्षा के मद्देनजर सक्रिय रहेगी।
-शीतल सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर, जीआरपी हरियाणा

रेलवे के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर ने पंजाब और हरियाणा के स्टेशनों पर सुरक्षा की समीक्षा की है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और राज्यों की गवर्नमेंट रेलवे पुलिस पूरी एकजुटता के साथ स्टेशनों की सुरक्षा में जुट चुकी है। प्रशासनिक अफसरों से भी रेलवे अफसर पूरी तरह से तालमेल बनाए हुए हैं।
- दिनेश कुमार, मंडल रेलवे प्रबंधक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें