फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः नगर निगम कार्यालय के बाहर व्यापारी बजाएंगे भोंपू, लगाएंगे फड़ियां...करेंगे ब्लैकआउट

Tue, 11 Dec 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेक्टर- 17 लगी फड़ियां
विज्ञापन
नो वेंडिंग जोन में लग रही फड़ियों से परेशान सेक्टर-17 के व्यापारियों ने अपने संघर्ष के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। व्यापारियों ने अब प्रदर्शन का अलग तरीका अपनाने का फैसला किया है। इसके तहत 14 दिसंबर को व्यापारी निगम कार्यालय के सामने ढोल और भोंपू बजाकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही 17 दिसंबर को निगम कार्यालय के बाहर व्यापारी खुद फड़ियां लगाएंगे और 19 को मार्केट बंद कर चाबियां निगम कमिश्नर को सौंपेंगे।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि जब तक सेक्टर-17 से अवैध फड़ी वालों को हटाया नहीं जाता, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे और न ही नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों को चैन से बैठने देंगे। सेक्टर- 17 के ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान नीरज बजाज का कहना है कि सेक्टर-17 में फड़ी लगने से व्यापारी परेशान हो गए हैं। नीरज बजाज का कहना है कि शहर में 50 हजार व्यापारी हैं। उनके कर्मचारी भी साथ हैं। हमारी बातें नहीं सुनी गई तो हमारा संघर्ष और तीखा होगा।

व्यापारियों के बारे में कहा जाता है कि वे लोग संघर्ष नहीं कर सकते लेकिन यह सोचना गलत है। अब हमारी रोजी रोटी का सवाल है। हम सभी व्यापारी इससे चिंतित हैं। हमारी जायज मांगे नहीं सुनी जा रही हैं। हमारे शोरूम के बाहर वेंडर बैठाने से स्मार्ट सिटी बन जाएगा क्या। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को इस पर तत्काल विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी दो घंटे पूरे शहर की दुकानें बंद कर देते तो हाहाकार मच जाएगा। नगर निगम और प्रशासन हम व्यापारियों की धैर्य की परीक्षा ले रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि जब सेक्टर की मार्केट को नो वेंडिंग जोन घोषित किया जा चुका है तो नगर निगम यहां से इन फड़ियों को क्यों नहीं उठाता। इस संबंध में सोमवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी सेक्टर 17 चंडीगढ़ की प्रधान नीरज बजाज की अध्यक्षता मेें बैठक हुई है। बैठक में फैसला लिया गया कि 12 दिसंबर को मार्केट में ब्लैकआउट कर व्यापारी कैंडल मार्च करेंगे। 14 दिसंबर को निगम कार्यालय के सामने ढोल बाजा और भोंपू के साथ निगम को जगाने की कोशिश करेंगे। 17 दिसंबर को व्यापारी निगम ऑफिस के सामने फड़ियां लगाएंगे। इससे बात नहीं बनी तो 19 दिसंबर को व्यापारी मार्केट को बंद करके अपने शोरूम की चाबियां नगर निगम कमिश्नर को सौंप देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें