फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी प्लाजा की सूरत, हैरिटेज सेक्टर के तौर विकसित होगा

Sun, 19 Jul 2015 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में हैरिटेज स्टेटस के लिए यूनेस्को की टीम चंडीगढ़ का दौरा करेगी। चंडीगढ़ प्रशासन सेक्टर-17 स्थित प्लाजा को हैरिटेज सेक्टर के तौर पर डेवलेप करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


नई प्लानिंग के तहत प्लाजा में बनी सभी बिल्ंिडग का लुक एक जैसा होगा। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को सितंबर अंत तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने प्लाजा में बनी सभी इमारतों का रंग एक जैसा करने का फैसला लिया है।

इंजीनियरिंग विभाग पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो बिल्डिंग को खुद तैयार करेगा। प्लाजा की अन्य सभी बिल्डिंग को उनके मालिक प्रशासन द्वारा तैयार की गई बिल्डिंग की तर्ज पर खुद तैयार करवाएंगे।
विज्ञापन


इस्टेट ऑफिस की ओर से प्लाजा शोरूम में मनमर्जी से किए गए अतिक्रमण को कुछ दिन पहले ही हटाया गया है। गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्लाजा को नया लुक देने के लिए बड़े स्तर पर प्रपोजल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्लाजा में वीकेंड पर कल्चरल इवेंट भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें