फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू, एक खुराक के सिर्फ 150 रुपये ही ले पाएंगे प्राइवेट अस्पताल

Mon, 01 Mar 2021 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लुधियाना में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार सह-रोगों से पीड़ित 45 से 59 साल तक की उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त लगाया जाएगा जबकि प्राइवेट अस्पतालों को टीके की प्रति खुराक के लिए 150 रुपये वसूल करने के लिए अधिकृत किया गया है। हालांकि वह सेवा प्रबंधन खर्च के तौर पर 100 रुपये अतिरिक्त वसूल सकते हैं।


टीकाकरण के इस पड़ाव में रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी नहीं है और टीका लगवाने के इच्छुक व्यक्ति इसके लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं या टीकाकरण के लिए सीधे भी पहुंच सकते हैं। हालांकि सलाह दी जाती है कि वरिष्ठ नागरिक टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य संस्था में इन्तजार के समय से बचने के लिए पहले रजिस्टर करवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें