फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी और संगरूर से सुखपाल खैरा ने भरे अपने नामांकन

Wed, 08 May 2024 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में एक जून को आखिरी चरण में मतदान होगा। भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों ने सभी 13 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है।  
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ रोड शो निकालते धर्मवीर गांधी। - फोटो : @RajaBrar_INC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी और संगरूर से प्रत्याशी सुखपाल खैरा ने आज अपना नामांकन भर दिया।  
विज्ञापन


रोड शो के बाद डा. धर्मवीर गांधी ने दाखिल किया नामांकन पत्र 
पटियाला से कांग्रेस के उम्मीदवार डा. धर्मवीर गांधी ने अपने समर्थकों के बड़े हुजूम के साथ बुधवार को रोड शो निकालने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किए। इस मौके पर विशेष तौर से पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मौजूद रहे। वहीं नाराज टकसाली कांग्रेसियों ने भी पहुंच कर एकजुटता दिखाई। रोड शो छोटी बारादरी से शुरू होकर फव्वारा चौक, फिर लीला भवन मार्केट, भुपिंदरा रोड, थापर कालेज चौक से होता हुआ मिनी सचिवालय पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों की ओर से डा. गांधी पर फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत किया गया। जहां डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी शौकत अहमद परे के पास डा. गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

इस मौके पर डा. गांधी ने कहा कि उनके पिछले 50 साल का समाजिक जीवन एक खुली किताब की तरह लोगों के सामने है। डा. गांधी ने कहा कि उनके विरोधी उम्मीदवार भले ही पैसे व सत्ता की ताकत के पक्ष से काफी ताकतवर हैं। लेकिन उनके साथ लोग खड़े हैं और लोगों की ताकत ही उनको एक बार फिर से बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव जितवा कर देश की संसद में पहुंचाएगी। डा. गांधी ने विश्वास दिलाया कि वह संसद में पटियाला की जनता के मुद्दे प्रमुखता से उठाएंगे। वह संसद में पंजाब, पंजाबी व पंजाबियत की आवाज बुलंद करेंगे। वडिंग ने कहा कि रोड शो में डा. गांधी को लोगों से मिल रहे प्रेम व स्नेह को देख कर लग रहा है कि वह ही पटियाला सीट से जीत हासिल करेंगे। साथ ही समूची पार्टी डा. गांधी को जितवाने के लिए एकजुट है।
विज्ञापन

सुखपाल खैरा ने भरा नामांकन - फोटो : संवाद
पहले दिन पंजाब में 13 उम्मीदवारों ने भरे 15 नामांकन 
लोकसभा 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के पहले दिन मंगलवार को पंजाब में 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया गया है। गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, फरीदकोट और संगरूर से एक-एक नामांकन-पत्र भरा गया है। सबसे अधिक पांच नामांकन-पत्र फिरोजपुर से भरे गए हैं। यहां 2 उम्मीदवारों ने 2-2 फार्म भरे हैं, जबकि पटियाला से तीन नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर से एक स्वतंत्र उम्मीदवार तरसेम मसीह द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं अमृतसर से कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से दसविंदर कौर, खडूर साहिब से आस पंजाब पार्टी के चेन सिंह, होशियारपुर से एक आजाद उम्मीदवार मोहित कुमार, आनंदपुर साहिब से पंजाब नेशनल पार्टी के दर्शन सिंह, फरीदकोट से आजाद प्रत्याशी बहादुर सिंह और संगरूर से पंजाब नेशनल पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण देव ने नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं।

इसी तरह पटियाला से 2 आजाद उम्मीदवारों जगदीश कुमार व डिंपल और एक भारतीय जवान किसान पार्टी के उम्मीदवार देविंदर राजपूत ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है। फिरोजपुर से 2 उम्मीदवारों ने दो-दो नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं, जिसमें आजाद उम्मीदवार मनप्रीत कौर और अंग्रेज सिंह शामिल है। इसी तरह आजाद उम्मीदवार अरविंदर सिंह ने भी अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया है।
 

कॉमेडियन नीटू शटरांवाला ने भरा नामांकन, जालंधर और वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
जालंधर में पहला नामांकन सोशल मीडिया के कॉमेडियन नीटू शटरांवाला ने भरा। नीटू अपने बच्चों और पत्नी के साथ नामांकन भरने के लिए आज डीसी ऑफिस पहुंचे थे।

नीटू ने बीते दिन अमृतसर में ऐलान किया था कि वह जालंधर और वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। नीटू ने कहा था कि उनकी पत्नी अमृतसर से चुनाव लड़ेगी। पिछले चुनाव के दौरान लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नीटू ने अनोखे ढंग में लोगों से वोट मांगे थे। आजाद खड़े प्रत्याशी नीटू शटरां वाला शक्तिमान बनकर शहर में निकला था। नीटू शटरांवाला ने शक्तिमान की ड्रेस पहन रखी थी और अपने पुराने मोटरसाइकिल पर सवार था। नीटू शटरां वाला ने कहा कि इतने सालों से कांग्रेस, अकाली, भाजपा के नेताओं को जिता रहे हो। इस बार एक मौका उसे भी दे दो।
 
विज्ञापन

दूसरे दिन 20 उम्मीदवारों ने 22 नामांकन-पत्र दाखिल किए 
लोकसभा मतदान- 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका गुरदासपुर, जालंधर, आनन्दपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किया गया। संगरूर से पांच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। पटियाला से तीनों में से दो उम्मीदवारों ने 2-2 फार्म भरे हैं। जबकि फरीदकोट से 2 और लुधियाना से 3 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। फिरोजपुर, खडूर साहिब, बठिंडा और होशियारपुर लोक सभा सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार द्वारा बुधवार को नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया गया। बता दें बीते रोज 7 मई को पंजाब की 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें