फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-15 में बनेगा सेनिटेशन कंप्लेंट बूथ

Sat, 28 Dec 2013 01:03 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सेक्टर-15 बी और डी में दो सेनिटेशन कंप्लेंट बूथ बनाएगा। इन पर 30.48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को हुई नगर निगम की रोड कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सतप्रकाश अग्रवाल ने की। कमेटी ने औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 की कबाड़ी मार्केट में पार्किंग की रीकारपेटिंग, सेक्टर-48 की वी3 रोड पर पंचम इनकलेव व संगल इनकलेव के बीच सीलिंग वॉल लगाने, डड्डू माजरा कॉलोनी की डिस्पेंसरी में चहारदीवारी पर स्टील जेफरी, सेक्टर-43बी की पार्किंग में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने का प्रस्ताव भी पास किया।

कमेटी ने ये एजेंडा पास किए
कमेटी में सेक्टर-41ए के पार्क में एमएस लैट रेलिंग व टॉय वॉल बनाने, सेक्टर-23 के जंज घर में मेंटीनेंस करवाने, सेक्टर-23सी में एससीओ नंबर 16 व 17 के पास लिंक पैसेज का दोबारा निर्माण करने, सेक्टर-61 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की वी6 रोड की रीकारपेटिंग करने का एजेंडा पास किया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-43 ए और बी के पार्क में कंक्रीट लगाने, सेक्टर-38ए के ईडब्ल्यूएस घरों में टाइल्स लगाने, सेक्टर-35 से 36 वी4 रोड के जंक्शन पर टॉय वॉल लैट रेलिंग लगाने, मनीमाजरा शिवालिक इनक्लेव में पीसीसी टाइल्स लगाने और सेक्टर-27 और 30 की मार्केट में जीआई पाइप रेलिंग लगाने के एजेंडे पास किए गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें