पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से कई बार जिले में आतंकी घटनाओं की धमकियां मिल चुकी हैं। पठानकोट के साथ जेएंडके और हिमाचल बॉर्डर लगता है जिस वजह से आतंकी हर समय अपनी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इसी कारण पठानकोट पुलिस हाई अलर्ट पर है। यहां बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस की ओर से सुरक्षा घेरा ओर मजबूत कर दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पठानकोट पुलिस, घातक कमांडो और बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर बमियाल के बॉर्डर क्षेत्र में एक बार फिर से सर्च आपरेशन चला चप्पा-चप्पा खंगाला है। 20 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की ऊधमपुर में रैली है। इससे पहले सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु और संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लगा है, लेकिन पुलिस और बीएसएफ की सर्च लगातार जारी है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही एयरफोर्स के निकट पुलिस और कमांडो की ओर से ऑपरेशन कासो चला संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की गई। वहीं, दो दिन पहले जिला मजिस्ट्रेट, पठानकोट आदित्य उप्पल आईएएस ने धारा 144 सीआरपीसी के तहत जाब्ता फौजदारी अधिनियम 1973 के तहत सख्ती करते हुए आदेश जारी किए हैं।
सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से कई बार जिले में आतंकी घटनाओं की धमकियां मिल चुकी हैं। पठानकोट के साथ जेएंडके और हिमाचल बॉर्डर लगता है जिस वजह से आतंकी हर समय अपनी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी प्रकाश सिंह ने कहा कि आज जो सर्च अभियान चलाया गया है, वह गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित के इसी हफ्ते के दौरान बमियाल क्षेत्र में संभावित दौरे को देखते हुए की गई है।
विज्ञापन
पठानकोट पुलिस हाई अलर्ट पर है। यहां बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस की ओर से सुरक्षा घेरा ओर मजबूत कर दिया है। पुलिस कमांडो और बीएसएफ की ओर से सर्च ऑपरेशन चला कर बॉर्डर से सटे गांव, खेत, क्षेत्र में बहते नदी नाले एवं सुनसान पड़े घर, मोटर पर विशेष जांच पड़ताल की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से बॉर्डर एरिया में स्थापित की गई विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों को भी कहा गया है कि क्षेत्र में कहीं पर भी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देती है तो इसकी पूरी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस ने यहां पूरे क्षेत्र में पैनी जर रखी हुई है वहीं, क्षेत्र में दाखिल होने वाले विकल्प मार्गों पर पुलिस की ओर से नाकाबंदी करके हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। राज्यपाल इसी सप्ताह जिला पठानकोट के बॉर्डर एरिया के दौरे पर आ सकते हैं।