फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में NRI का हंगामा: ASI को धक्का देकर भागा, थाने में पुलिसवालों से हाथापाई... पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

Mon, 13 Jan 2025 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़

सार

एनआरआई समरपाल हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है। देर रात पुलिसकर्मी क्लब बंद करवा रहे थे तभी उसकी पुलिसवालों से बहस हो गई। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एनआरआई से मारपीट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित काला घोड़ा क्लब के बाहर शनिवार देर रात एएसआई को धक्का देकर भाग रहे एनआरआई को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। करीब आधे घंटे तक एनआरआई बिना शर्ट के थाने के बाहर बेसुध पड़ा रहा। उठने के बाद एनआरआई ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और महिला इंस्पेक्टर से दुर्व्यवहार करते हुए हाथ पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सरिता रॉय ने सख्ती दिखाई तो वह पीछे हटा। वहीं एनआरआई ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे बेवजह पीटा। एएसआई कुलदीप ने उसके गुप्तांग पर डंडों से हमला किया। पुलिस ने उसका अस्पताल में मेडिकल करवाया। 
विज्ञापन


एनआरआई समरपाल ने बताया कि वह हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है और यूएसए का नागरिक है। उसे कुछ दिन बाद वापस जाना है। सेक्टर-26 थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

बाउंसरों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार रात तीन बजे वह क्लबों को बंद करवा रहे थे। इस दौरान समरपाल एक क्लब के बाहर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। उसे कहा गया कि घर जाओ। समरपाल ने कहा कि उनकी कैब आ रही है। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई, जिसके बाद समरपाल ने एएसआई को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी पगड़ी गिर गई। इसके बाद समरपाल वहां से थाने की तरफ भागने लगा। उस समय कुलदीप अकेले थे और दूसरा पुलिसकर्मी दूसरे क्लबों को बंद करवा रहा था। 



बाउंसरों ने देखा एक व्यक्ति पुलिसकर्मी को धक्का मारकर भाग रहा है। बाउंसरों ने उसका पीछा कर थाने के पास पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए। करीब पौने घंटे तक वह बिना कपड़ों के थाने के बाहर पड़ा रहा। बिना शर्ट के ही मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिसकर्मियों ने क्लब के बाहर पीटा, फिर थाने के सामने भी पीटा

सूत्रों के मुताबिक एएसआई को धक्का देने के बाद पास में नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी वहां आ गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एनआरआई को डंडों से जमकर पीटा। वह भागने लगा तो बाउंसरों ने पीछा कर थाने के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे फिर से डंडों से पीटा और घसीटती हुई थाने ले गई।

एनआरआई के भाई डॉक्टर ने भी किया थाने में हंगामा

इस दौरान खुद को जीएमसीएच-32 का मेडिकल ऑफिसर और एनआरआई का भाई बताने वाला एक युवक भी थाने पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। वह पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच और हाथापाई की कोशिश करने लगा। वह अपने मोबाइल से पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाने लगा। इसी बीच इंस्पेक्टर सरिता रॉय उनके साथ सख्ती से पेश आईं। डॉक्टर भाई ने कहा कि मेडिकल करवाने तो अस्पताल ही आना है।

बेसुध पड़ा रहा एनआरआई

समरपाल जब उठा तो उसने सरिता रॉय से कहने लगा कि एएसआई कुलदीप सिंह ने गुप्तांग पर डंडा मारने के साथ जमकर पीटा है। वहीं, एएसआई कुलदीप सिंह ने आरोपों से इन्कार किया। सरिता ने समरपाल से कहा कि वह लिखित शिकायत दे, जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी, लेकिन पहले अस्पताल में अपना इलाज करवा ले, लेकिन वह अस्पताल जाने को तैयार नहीं था और करवाई की मांग करता रहा। पौने घंटे बाद उसके दोस्त और पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे उठाया और अस्पताल लेकर गए।

क्या कहना है नाइट महिला इंस्पेक्टर का

इंस्पेक्टर सरिता रॉय ने बताया कि समरपाल सिंह फतेहाबाद का रहने वाला है। वह शराब के नशे में खुद को विदेशी नागरिक बता रहा था। समरपाल आरोप लगा रहा था पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। सरिता ने कहा कि उसके साथ आए व्यक्ति ने भी शराब पी रखी थी। उनका मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें