13 जनवरी को होगी एसकेएम की महत्वपूर्ण बैठक
वही, किसान नेताओं ने घोषणा की है कि 15 जनवरी को पटियाला में होने वाली बैठक अब दो दिन पहले यानी 13 जनवरी को होगी। क्योंकि किसान नेता डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है। बैठक में एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के साथ संयुक्त रणनीति पर चर्चा होगी।
राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति की प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध
13 जनवरी को होने वाली बैठक में इस बैठक में किसानों के आंदोलन को एकजुट करने और केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त लड़ाई पर फैसला लिया जाएगा। एसकेएम नेताओं ने यह भी कहा कि सभी राज्य समन्वय समितियां राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति (एनपीएफएएम) की प्रतियां जलाकर इसका विरोध करेंगी।
डल्लेवाल को बैठक के लिए दिया न्योता
डल्लेवाल की सेहत को देखते हुए 15 जनवरी को पटियाला में होने वाली बैठक को स्थगित कर 13 जनवरी को बुलाया गया है। एसकेएम के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने खनौरी पहुंचकर डल्लेवाल से मुलाकात की और उन्हें बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया। एसकेएम ने देशभर के किसानों से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालने और अपने हक की आवाज बुलंद करने की अपील की है।
किसानों की मुख्य मांगें
- एमएसपी पर कानून लागू करें
- राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति (एनपीएफएएम) को वापस लें
- किसानों और मजदूरों के लिए कर्ज माफी योजना लागू करें
- बिजली का निजीकरण न हो और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध
- 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की व्यवस्था करें
- जमीन अधिग्रहण कानून (एलएआरआर 2013) को लागू करें