फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला आरक्षण विधेयक के स्वागत में स्कूटी रैली आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपना हुनर गैर-सरकारी संगठन की ओर से महिला आरक्षण विधेयक के स्वागत एवं समर्थन में चंडीगढ़ में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में हर आयु वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं से लेकर वरिष्ठ महिलाओं तक, सभी ने एकजुट होकर महिला सशक्तीकरण एवं समान प्रतिनिधित्व के समर्थन में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ पंजाब विश्वविद्यालय से किया गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर 17 प्लाजा पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता से संबंधित संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर तथा जोरदार नारों के माध्यम से आम नागरिकों को महिला आरक्षण के महत्व से अवगत कराया। रैली के मार्ग में अनेक स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अपना हुनर गैर-सरकारी संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और दूरगामी पहल है। यह विधेयक महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में उचित स्थान प्रदान करेगा तथा शासन व्यवस्था को और अधिक समावेशी, संतुलित एवं सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाओं को समान अवसर और सम्मानजनक भागीदारी न मिले। रैली में शामिल सभी महिलाओं ने एक स्वर में 33 प्रतिशत आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें