चंडीगढ़। सेक्टर-40 के अलग अलग पार्कों में वीरवार को एरिया पार्षद गुरबक्श रावत ने हाई इलेक्ट्रिक पोल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों व नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विशेष रूप से केएल शर्मा, वीएन शर्मा, हरबंस सिंह, हरप्रीत सिंह, एचएस चोपड़ा, आरपी शर्मा, चरणजीत शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पार्षद गुरबक्श रावत ने बताया कि सेक्टर 40 के कई पार्कों में लगी छोटी ग्लोब लाइट्स होने के बावजूद भी पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को असुविधा हो रही थी। अब नई हाई इलेक्ट्रिक पोल लाइट्स लगने से पार्कों में बेहतर रोशनी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य पर लगभग 14 लाख रुपये की राशि उनके वार्ड डेवलपमेंट फंड से व्यय की जा रही है।