फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमएसएसएस-एमएम की विज्ञान और कॉमर्स की मेरिट सबसे अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों की ग्यारहवीं में दाखिले की पहली काउंसलिंग की मेरिट सूची शिक्षा विभाग की ओर से चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर अपडेट की गई।
विज्ञापन

इसमें स्कूलों को उनकी ओर से दी गई पसंद के अनुसार दसवीं के अंकों के आधार पर स्कूल और विषय अलॉट किया गया है। जनरल कैटेगरी में पिछले तीन सालों की तरह इस बार भी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा की मेरिट विज्ञान में 93.80 और कॉमर्स विषय में 86.20 सबसे अधिक रही है। स्कूल में ह्यूमैनिटिज स्ट्रीम नहीं है।
ये रहेगा दाखिले का कार्यक्रम
विद्यार्थियों को अलॉट किए गए स्कूल और विषय में सीट पक्की करने के लिए 22 अगस्त को रात 12 बजे तक फीस जमा करवानी होगी। अन्यथा संबंधित स्कूल में दाखिला रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्कूल अलॉटमेंट के लिए फीस ऑनलाइन ही जमा करवानी होगी।
अगर उम्मीदवार को पसंद के स्कूल में दाखिला नहीं मिला है तो भी उसे फीस जमा करवानी होगी। दूसरी काउंसलिंग के दौरान वह अपनी पसंद के स्कूल के लिए माइग्रेशन भर सकता है।
उम्मीदवार को फीस जमा करवाने के बाद एडमिशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और फीस स्लिप के साथ एडमिशन फॉर्म संबंधित स्कूल में जमा करवाना होगा।
स्कूल नहीं मिलने की स्थिति में मेरिट देखकर स्कूल और विषय बदलें
जिन उम्मीदवारों को कोई भी स्कूल और विषय अलॉट नहीं हुआ है। उन्हें आवेदन फॉर्म में पहली काउंसलिंग के आधार पर मेरिट सूची देखकर स्कूलों की पसंद और विषयों को बदलना होगा। मेरिट देखकर उम्मीदवार अपने दसवीं के अंकों के आधार पर स्कूल और विषय का चयन करें। ऐसे उम्मीदवारों को दूसरी काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। दूसरी काउंसलिंग की तारीखें और शेड्यूल पहली काउंसलिंग खत्म होने के बाद वेबसाइट पर ही अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

इन स्कूलों की मेरिट रही सबसे अधिक
स्कूल विज्ञान ह्ययूमैनिटिज कॉमर्स
- जीएमएसएसएस- एमएम 93.80 0 86.20
- जीएमएसएसएस-16 89.60 84.60 84.60
- जीएमएसएसएस-35 88.20 79.60 82.60
- जीएमएसएसएस-32 86.2 67.4 80.6
- जीएमएसएसएस-37 बी 81.2 67.2 80
- जीएमएसएसएस-8 81.60 64.20 77
- जीएमएसएसएस-2 278.40 0 75.80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें