फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 जुलाई से खुलेंगे 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल

Tue, 20 Jul 2021 07:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने मंगलवार को लोगों को कुछ और राहत प्रदान की है। कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों के बीच अब सरकार का फोकस ढील देने पर है। इसी के तहत प्रदेश में खुले स्थान पर कार्यक्रम होने पर 300 लोग और बंद जगह पर होने वाले कार्यक्रम में 150  लोग शामिल हो सकते हैं। इस दौरान 50 फीसदी क्षमता का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने 26 जुलाई से दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। मंगलवार को कोविड स्थिति पर हुई वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रतिबंधों में कुछ और ढील देने का एलान किया है। अब इनडोर कार्यक्रमों में 150 और आउटडोर में 300 लोग हिस्सा ले सकेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में वही अध्यापक और स्टाफ आ सकेगा, जिनका टीकाकरण हो चुका है। इस संबंध में संबंधित जिला उपायुक्त को लिखित तौर पर सूचित करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि स्थिति काबू में रही तो बाकी कक्षाओं के लिए भी 2 अगस्त से स्कूल खोले जा सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि कलाकारों और गायकों को अपने कार्यक्रम करने की इजाजत होगी लेकिन इसके लिए कोविड प्रोटोकॉल के पालन को यकीनी बनाना होगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के स्वरूप में आए बदलाव संबंधी मासिक आंकड़ों ने दिखाया है कि 90 प्रतिशत से अधिक वायरस की किस्म चिंताजनक है, क्योंकि मूल वायरस व्यावहारिक तौर पर अन्य किस्मों में बदल चुका है। जून में भी डेल्टा ने जोर पकड़ा हुआ था लेकिन हाल ही में डेल्टा प्लस का कोई नया केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें