फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में घातक हुआ कोरोना : 422 पॉजिटिव मिले, चार मरीजों की मौत, 30 अप्रैल तक स्कूल रहेंगे बंद

Fri, 09 Apr 2021 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 24 घंटे में 3260 लोगों की जांच, एकांतवास में रखे 320 मरीजों को मिली छुट्टी
  • इससे पहले पिछले साल 13 सितंबर 2020 को कोरोना के 449 मामले मिले थे 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग ने कोरोना महामारी के बढ़ते केसों को देखते हुए 30 अप्रैल तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। पहले प्रशासन ने 10 अप्रैल तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए थे। शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल ने शुक्रवार देर शाम आदेश जारी कर स्कूलों को सूचित किया। विभाग के आदेश अनुसार सरकारी स्कूलों के परीक्षाओं के संबंध में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


कोरोना से चार की मौत, 422 संक्रमित मिले
उधर, चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि 422 नए संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे में चार मौतें इस साल की सबसे ज्यादा मौतें हैं। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा भी इस साल का 24 घंटे में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 13 सितंबर 2020 को कोरोना के 449 मामले आए थे। 

पिछले तीन दिनों से शहर में लगातार 300 से ज्यादा मामले आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3260 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से 105 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 422 संक्रमितों में 232 पुरुष और 190 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


वहीं, एकांतवास में रखे 320 लोगों को 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद छुट्टी दे दी गई। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 3213 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 393 लोगों की जान जा चुकी है। मनीमाजरा से 38, सेक्टर-45 से 18, सेक्टर-37 से 11, सेक्टर-29, 47, 33 से 10, सेक्टर-51 से 14, सेक्टर-49 से 15 मरीज मिले हैं। 

इनकी हुई मौत
सेक्टर-20 निवासी 54 साल के पुरुष ने इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ ही पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। बुडैल निवासी 44 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी।

मनीमाजरा निवासी 28 वर्षीय युवक ने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। सेक्टर-23 निवासी 65 साल की वृद्धा की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। वह कोरोना के साथ मधुमेह और उच्च रक्तचाप की मरीज थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें